डाक कांवड़ के कुशल प्रबंधन पर हरिद्वार पुलिस ने किया फोकस

हरिद्वार

प्रचलित कांवड़ मेले में डाक कांवड़ का दौर शुरु होते ही एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर यातायात के कुशल प्रबंधन एवं नियमों को सही तरीके से लागू कराने की दिशा में काम करते हुए शहर क्षेत्र में आज सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

चैकिंग के दौरान प्रेशर हॉर्न लगाकर एवं साइलेंसर हटाकर दौड़ाए जा रहे वाहनों के चालकों पेंच कसते हुए बिना साइलेंसर व वैध काग़ज़ात के 64 दोपहिया वाहन सीज किए गए।

चंडी चौक, शारदानंद घाट, ऋषिकुल तिराहा, हरि लोक तिराहा, शंकराचार्य चौक, जटवाड़ा पुल आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस की कार्यवाही देख 03 दोपहिया चालक अपने दोपहिया को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। उक्त दोपहिया वाहनों को लावारिस में दाखिल किया गया है/

*कार्यवाही का विवरण*-

1- बिना साइलेंसर सीज़ वाहन- 64
2- लावारिस वाहन सीज-3
3- मॉडिफाइड साइलेंसर व बिना वैध काग़ज़ के चालान -34
4- वसूला गया संयोजन शुल्क- ₹31000/-

Related Posts

भरे बाजार में फायरिंग करने वाले शातिरों पर हरिद्वार पुलिस का सटीक प्रहार

हरिद्वार दिनांक 03.05.2026 को वादी गुलशेर पुत्र जमील निवासी ग्राम बिझौली, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली रुड़की पर लिखित तहरीर दी गई कि 04 व्यक्तियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए…

ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 30.04.2026 को क्रमशः ग्राम शाहपुर व मंडावर निवासी व्यक्तियों से दो मो0सा0 सवार व्यक्तियों द्वारा मोबाईल फोन झीन कर ले जाने के सम्बन्ध मे कोतवाली भगवानपुर पर मु0अ0सं0…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *