जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज सांय नगर निगम देहरादून में बनाए गए कन्ट्रोलरूम का औचक निरीक्षण

देहरादून दिनांक 22 जुलाई 2024, (जि.सू.का)  जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज सांय नगर निगम देहरादून में बनाए गए कन्ट्रोलरूम का औचक निरीक्षण करते हुए शिकायत पंजिका का अवलोकन करते हुए वर्षा के कारण नगर निगम क्षेत्र में प्राप्त  जलभराव एवं अन्य शिकायतों के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा इस दौरान शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर वार्ता कराते हुए शिकायत की स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि आज कन्ट्रोलरूम मेें विभिन्न माध्यमों से 45 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें 27 का निस्तारण कर लिया गया है तथा शेष पर कार्यवाही गतिमान है।
जिलाधिकारी ने मुख्य नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि कन्ट्रोलरूम में प्राप्त शिकायतों की मॉनिटिरिंग के लिए एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाए, जो शिकायतों के निस्तारण की मॉनिटिरिंग करें। उन्होंने कन्ट्रोलरूम में प्राप्त शिकायतों को कम्प्यूटरीकृत करने के निर्देश दिए ताकि शिकायतों को व्यवस्थित ढंग से संकलित किया जाए, जिससे प्राप्त की शिकायतों एवं निस्तारण के सम्बन्ध में त्वरित जानकारी प्राप्त हो सके।  
जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को रिस्पांस टीमें बढाने के निर्देश दिए।  उन्होंने अधिकारियों को पम्प बढाते हुए अधिक जलभराव वाले क्षेत्रों में पम्पों की संख्या बढाते हुए जल निकासी कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम ने बताया कि  वर्षाकाल के दृष्टिगत नगर निगम देहरादून परिसर में स्थािपत किए गए  आपदा कन्ट्रोलरूम  में 24×7 कार्मिक तैनात रहते हैं जो प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषित करते हैं। कन्ट्रोलरूम का दूरभाष संख्या 0135-2652571, मोबाईल नम्बर 9084677355 है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून गौरव कुमार, उप नगर आयुक्त गोपालराम बिनवाल, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Posts

नगर आयुक्त ने किया नाला सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, वर्षाकाल से पूर्व व्यापक सफाई के दिए निर्देश

  हरिद्वार, 31 मई 2026। वर्षाकाल की तैयारियों के दृष्टिगत नगर निगम हरिद्वार द्वारा नगर क्षेत्र में संचालित नाला सफाई अभियान के अंतर्गत आज नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार (आईएएस)…

भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर – चतुर्थ दिवस

हरिद्वार पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुण्डाखेड़ा कलां, लक्सर, हरिद्वार में आयोजित भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर के चतुर्थ दिवस का आयोजन ज्ञान, संस्कृति एवं स्वास्थ्य जागरूकता से परिपूर्ण वातावरण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *