शौर्य दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में

 

 

देहरादून, 22 जुलाई। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में आगामी 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) की तैयारियों के संबंध में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां तय समय पर पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सैनिक कल्याण मंत्री ने प्रदेश के प्रत्येक जनपद में शौर्य दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को उत्साह और सम्मान के साथ मनाने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की सभी तैयारिया सुव्यवस्थित ढंग से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि कारगिल विजय दिवस के दिन कारगिल में शहीद हुए जवानों के परिजनों वीरांगनाओं और वीर माताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों को सैन्य धाम की कॉपी बुक तैयार करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर अमृत लाल, उपनल एमडी जेएस बिष्ट, उपनिदेशक कर्नल एस जोधा, उपनिदेशक निधि बधानी, ज़िला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल वीरेन्द्र भट्ट, एओ हेम चौबे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *