ढोल नगाड़ों संग आरोपियों के घर पहुंची हरिद्वार पुलिस, चस्पा किया कुर्की नोटिस

 लक्सर हरिद्वार

 

वादी अन्जु कुमार राजस्व उप निरीक्षक दरगाहपुर क्षेत्र, तहसील लक्सर जनपद हरिद्वार द्वारा दिनाक 11/06/24 को 03 अभियक्तों रोनिक कुमार पुत्र राजकुमार, रवि कुमार पुत्र राजकुमार व राजकुमार निवासीगण प्रतापपुर, कोतवाली लक्सर हरिद्वार व अन्य व्यक्तियों द्वारा स्वयं के साथ गाली गलौच तथा लाठी डण्डो से मारपीट कर सरकारी कार्य मे बाधा डालने तथा सरकारी दस्तावेज क्षतिग्रस्त करने व वादी के गले से सोने की चैन व मोबाईल फोन छीनकर ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0स0 540/24 धारा 332, 353, 392, 427, 504 भादवि पंजीकृत किया गया था।

घटना की गम्भीरता को देखते हुये SSP हरिद्वार द्वारा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के ठिकानों पर लगातार दबिश देने के बाद भी आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे।

अभियुक्तो के विरुद्व मा0 न्यायालय से गिरफ्तारी वारन्ट जारी होने पर भी अभियुक्त अपने गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहे थे जिसपर मा0 न्यायालय से कुर्की हेतु अभि0गणो के विरुद्व 82 द0प्र0सं0 नोटिस प्राप्त किया गया।

नियमानुसार पुलिस टीम द्वारा आरोपियों मस्कन पर जाकर धारा 82 सीआरपीसी के नोटिस चस्पा कर मुनादी करायी गयी।

Related Posts

हरिद्वार पुलिस का अपराध पर बड़ा प्रहार – चोरी हुआ 35 लाख कीमती ट्रक बरामद

हरीद्वार जनपद हरिद्वार में अपराध रोकने एवं अपराधियों की नकेल कसने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने…

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *