देहरादून नगर निगम के अन्तर्गत मानसून में ड्रेनेज को लेकर नगर आयुक्त सहित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक

   देहरादून

मंत्री ने कहा कि देहरादून नगर निगम के अन्तर्गत लगभग 37 बड़े नाले हैं तथा लगभग 536 छोटे नाले चिन्हित किये गये हैं जिनमें मानसून से पहले साफ-सफाई हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। उन्होंने बताया कि छोटे नालों की सफाई नाला गैंग तथा स्वच्छता समिति द्वारा कराई जाती है, जबकि बड़े नालों की सफाई हेतु आउटसोर्स के माध्यम से कार्मिकों की नियुक्ति की जाती है।

मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में अत्यधिक वर्षा होने के कारण कुछ क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति देखी गई जिसका मुख्य कारण नालों की केयरिंग कैपेसिटी का कम होना रहा। उन्होंने बताया कि उक्त के संबंध में सिंचाई विभाग के साथ लगभग 34 करोड़ रूपये की कार्ययोजना तैयार की गई है जिससे कि शहर में जल भराव की समस्या से निजात मिल सकेगा।

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि शहर में जल भराव की समस्या से निजात पाने के लिए 05 बड़े तथा 05 छोटे पंपों की व्यवस्था के साथ ही 05 जेसीबी मशीनों को प्रभावित क्षेत्रों में लगाया गया है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वर्षाकाल के दौरान किसी भी स्थिति में अपना फोन आॅन रखें।

मंत्री ने वर्षाकाल के दौरान सर्पदंश की घटना होने पर कार्मिकों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिन नालों की सफाई का कार्य शेष रह गया है उन नालों की सफाई का कार्य आगामी एक हफ्ते के भीतर पूर्ण कर लिया जाए।

मंत्री ने साफ पानी में डेंगू के लार्वा पनपने की स्थिति से निपटने के लिए आशा वर्करों तथा नगर निगम के कर्मचारियों को मुश्तैद रहने के निर्देश दिये। उन्होंने समय-समय पर दवा छिड़काव, लार्वा को नष्ट करने हेतु अभियान चलाने के भी निर्देश दिये। मंत्री ने नगर निगम द्वारा संचालित कूड़ा वाहन, एफएम रेडियो, फ्लैक्स तथा अन्य प्रचार माध्यम से डेंगू की रोकथाम हेतु जागरूक करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त, देहरादून, गौरव, अपर नगर आयुक्त, देहरादून, बीर सिंह बुदियाल तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 7 ऑटो/विक्रम एवं 10 ई-रिक्शा सीज, 30 वाहनों के चालान

*हरिद्वार, 12 जून 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार जनपद में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा परिवहन नियमों का प्रभावी अनुपालन कराने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *