एचईसी कॉलेज में ‘राष्ट्र्ीय सांख्यिकीय दिवस‘ पर संगोष्ठी का आयोजन

3.07.2024

 

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशन्स, हरिद्वार में ‘राष्ट्र्ीय सांख्यिकीय दिवस‘ मनाया गया। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें ‘‘निर्णय लेने के लिये डाटा का उपयोग‘‘ विषय पर उपस्थित छात्रों व फैकल्टी सदस्यों ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वाणिज्य संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ0 तृप्ति अग्रवाल ने बताया कि यह दिन सांख्यिकी और आर्थिक योजना के क्षेत्र में दिवंगत प्रोफेसर और वैज्ञानिक प्रशांत चंद्र महालनोबिस के कार्यों और योगदानों के सम्मान में भारत प्रत्येक वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस मनाता है। इस कार्यक्रम में छात्रों द्वारा पीपीटी के माध्यम से विभिन्न प्रकार की विचार प्रस्तुत किये गये।
संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के कुशल आयोजन हेतु सभी शिक्षको एवं छात्रों का उत्साहवर्धन किया एवं भविष्य में इसी प्रकार के आयोजनों को करते रहने की प्रेरणा दी।
इस संगोष्ठी में विभागाध्यक्ष डॉ0 तृप्ति अग्रवाल, रितु मोदी, स्वपनिल, वर्षा, ललित जौशी एवं रमाकान्त तथा छात्रों में चित्रांश, केशव भारद्धज, अर्शदीप, मेघा, नेहा एव प्रिया आदि उपस्थित थे।

Related Posts

*लक्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान—185 चालान, 16 वाहन सीज

  *हरिद्वार, 31 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में जनपद में संचालित लक्जरी एवं स्लीपर बसों…

युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंडः डाॅ. धन सिंह रावत*

  देहरादून, 31 अगस्त 2026 सूबे के विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पित्थूवाला में आयोजित नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *