राहुल गांधी को विवादित बयानों से बचना चाहिए-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार, 2 जुलाई। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा हिन्दू धर्म पर दिए गए बयान पर पूरे देश में घमासान मचा हुआ है। उनके इस बयान की धर्माचार्यो द्वारा आलोचना की जा रही है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान को गलत बताते हुए कहा कि राहुल गांधी एक बड़े नेता है और लोकसभा में विपक्ष के नेता की भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें इस तरह के विवादित बयानों से बचना चाहिए। जिससे देश के हिंदुओं सनातन प्रेमियों को ठेस न पहुंचे। उनका यह बयान हिंदुओं की भावनाओं को तोड़ने वाला बयान है। वह एक मजबूत विपक्ष के नेता चुने गए हैं। उन्हें इस तरह के बयान देना शोभा नहीं देता है। उन्हें देश के करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं से खेलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने इस तरह का बयान देकर उन लोगों का विश्वास तोड़ा है। जिन्होंने उन पर विश्वास कर संसद तक पहुंचाया है। उन्हें देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

Related Posts

गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए स्वामी यतीश्वरानंद ने झोंकी ताकत

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से 10 हजार से अधिक होंगे शामिल, बसों से साथ निजी वाहनों से शामिल होने को की अपील हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैरागी कैंप में…

कांग्रेस के अंसारी अब भाजपा के साथ, समाज की अनदेखी के चलते लिया निर्णय

हरिद्वार। कांग्रेस की लंबे समय तक सेवा करने वाले वरिष्ठ नेता अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। अंसारी समाज के लिए अग्रणी तौर पर सेवा करने वाले नेता नजर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *