महाराज ने मुख्यमंत्री धामी से किया पहाड़ी फिल्म ’’फूली’’ को टैक्स फ्री करने का अनुरोध

देहरादून। पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पदमा सिद्धि फिल्म प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित एवं अविनाश ध्यानी द्वारा निर्देशित पहाड़ी फिल्म ष्फूलीष् को टैक्स फ्री करने का अनुरोध किया है।
प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पदमा सिद्धि फिल्म प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित एवं अविनाश ध्यानी द्वारा निर्देशित पहाड़ी फिल्म ष्फूलीष् को टैक्स फ्री करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि पहाड़ी फिल्म ष्फूलीष् बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और सर्व शिक्षा अभियान जैसे विषयों पर आधारित है।
श्री महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बताया कि यह फिल्म बेहद प्रेरणादायक है। इसमें पहाड़ के गांवों में रह रहे बच्चों के संघर्ष को दिखाया गया है। फूली फिल्म को स्कूली बच्चों को अवश्य दिखाना चाहिए ताकि वह इससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़े और देश की सेवा करें।
उन्होंने कहा कि पहाड़ी फिल्म ’’फूली’’ देहरादून सहित उत्तराखंड के विभिन्न सिनेमाघर में दिखाई गई जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है इसलिए इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री धामी ने महाराज के अनुरोध को देखते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि अभी हाल ही में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी इस को देखकर इसे टैक्स फ्री करवाने के लिए प्रयास किए जाने की बात कही थी।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *