अडानी गुप्र के प्रतिनिधि मण्डल ने प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात।

 

देहरादून, 23 जून। सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से अडानी गुप्र के प्रतिनिधि मण्डल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल द्वारा कृषि मंत्री के समक्ष उत्तराखण्ड में कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में लगभग रूपये 500 करोड निवेश करने की इच्छा प्रकट की। उनके द्वारा मुख्य रूप से कृषि एवं उद्यान के उपजों के भण्डारण के क्षेत्र में निवेश करने की बात की गई। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने खुशी जताते हुए प्रतिनिधि मंडल को सरकार की तरफ से सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र मामले में कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखण्ड राज्य की भौगोलिक परिस्थितियां एवं कृषि जलवायु क्षेत्र, विभिन्न औद्यानिक फसलों के उत्पादन हेतु अत्यधिक अनुकूल है, जिसके दृष्टिगत राज्य में औद्यानिकी की अपार सम्भावनाएं विद्यमान हैं। उन्होंने कहा निवेश अनुकूल नीतियों के परिणामस्वरूप आज उत्तराखण्ड निवेशकों के लिए प्रत्येक क्षेत्र में एक नए केन्द्र बिंदु के रूप में उभर रहा है। इस दौरान प्रदेश में कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाओं पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर प्रतिनिधि मण्डल में हेड कॉरपोरेट अफेयर्स (नार्थ) आनन्द सिंह भसीन, जनरल मैनेजर आर०के० पाण्डे, एम०डी० आर्गेनिक बोर्ड विनय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की विभिन्न टीमों द्वारा जनपद हरिद्वार में विशेष अभियान

*हरिद्वार 30 अगस्त 2026* खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत आज दिनाँक 30 अगस्त 2026 को…

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चले एसआईआर कार्य का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *