सनातन संस्कृति की पताका को देश दुनिया में फहरा रहे धीरेंद्र शास्त्री-स्वामी निर्मलदास

हरिद्वार, 22 जून। बागेश्वर धाम के परमाध्यक्ष धीरेंद्र शास्त्री का बद्रीनाथ से लौटने के बाद जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर गौ गंगाधाम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी निर्मलदास महाराज के संयोजन में संतों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करते हुए स्वामी निर्मलदास महाराज ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री सनातन संस्कृति की पताका को देश दुनिया में फहरा रहे हैं। भक्तों को उनके द्वारा कथा के माध्यम से भगवान राम के जीवन चरित्र को दर्शाना प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग भी उनके धार्मिक प्रवचनों से काफी प्रभावित है। धीरेंद्र शास्त्री लगातार धार्मिक गतिविधियों को संचालित रखते हैं। पौराणिक मंदिरों आश्रम अखाड़ों में उनकी अटूट आस्था देखने को मिलती है। समाज को मनुष्य कल्याण का संदेश देने वाले धीरेंद्र शास्त्री निश्चित रूप हिंदू संस्कृति के प्रचार प्रचार में अपना योगदान कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में भक्त धार्मिक क्रियाकलापों से जुड रहे हैं। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को तारकेश्वर धाम आने का निमंत्रण भी दिया। स्वागत करने वालों में स्वामी निर्मलदास महाराज के साथ स्वामी अनंतानंद, महंत कपिल मुनि, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी दिनेश दास सहित कई संत महंत शामिल रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *