नगर निगम देहरादून द्वारा नालों एवं नालियों की सफाई निरंतर गतिमान है।

देहरादून दिनांक 15 जून 2024, (जिसूका),  जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा आगामी मानसून काल के दृष्टिगत नगर निगम, नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को नालों, नालियों की सफाई के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम देहरादून द्वारा नालों एवं नालियों की सफाई निरंतर गतिमान है। आज नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत ऋषिनगर चुना भट्टा, गोविन्दगढ से दुर्गा डेयरी, भण्डारी बाग से इन्द्रेश हास्टिपटल पुल, चन्द्रमणी शमशान घाट नाला, रक्षा विहार चुना भट्टा, बंजारावाला आजाद विहार आदि स्थानों पर उपकरण एवं पर्यावरण मित्रों के माध्यम से नालों एवं परिसरों की सफाई कार्य गतिमान है।
वंही जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम ऋषिकेश द्वारा  नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत आगामी मानसून सत्र के दृष्टिगत पूर्व तैयारी करते हुए विशेष अभियान चलाते हुए नगर के सभी नालों की सफाई की जा रही है। नगर निगम द्वारा 20 पर्यावरण मित्रों की एक विशेष नाला  सफाई टीम बनाई गई है । साथ ही एक जेसीबी, एक पोकलेन , तथा चार ट्रैक्टर ट्रॉली  नाला सफाई व्यवस्था में लगाई गई है।  नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा नगर ऋषिकेश की समस्त जनता से अपील की गई है  कि अपने घर के आसपास की नालियों को साफ रखें। उनमें गंदगी ना होने दे। नालियों में घर का कूड़ा करकट ना डालें। घर का कूड़ा डोर टू डोर वाहन को दें।

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *