पंतनगर विश्वविद्यालय के 06 दिव्यांग कर्मचारियों का शीघ्र बढ़ेगा वाहन भत्ता मंत्री गणेश जोशी ने दी स्वीकृति।

 

 

देहरादून, 11 जून। पंतनगर विश्वविद्यालय के 06 दिव्यांग कर्मचारियों का वाहन भत्ता शीघ्र ही बढ़ा दिया जायेगा। इसके लिए सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा दिव्यांग कर्मचारियों हेतु पुनरीक्षित वाहन भत्ता विश्वविद्यालय में कार्यरत दिव्यांग कर्मचारियों को भी अनुमन्य किये जाने का अनुरोध किया गया था। जिसकी सहमति कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दे दी गई है। दिव्यांग कर्मियों को कार्यस्थल तक आने एवं वापस जाने में होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए वाहन भत्ते की दरों का पुनरीक्षण करने का फैसला लिया गया है। ग्रेड वेतन के हिसाब से वाहन भत्ते को दोगुना करते हुए 500 रुपये से लेकर 1,000 रुपये तक किया गया है। जिसका शीघ्र ही आदेश जारी किया जाएगा।

Related Posts

डिजिटल भुगतान प्रणाली (सीबीडीसी) के अनुदान वितरण प्रक्रिया का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

  देहरादून, 04 मई। सोमवार को सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैम्प कार्यालय में नाबार्ड पॉलीहाउस योजना के अंतर्गत डिजिटल भुगतान प्रणाली सीबीडीसी के माध्यम से अनुदान…

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण बुलेटिन

  *हरिद्वार 03 मई 2026* *हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 5265 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया* *यमनोत्री धाम के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *