छात्रावास में विश्व पर्यावरण दिवस पर ल्यूमिनस ने किया वृक्षारोपण ।

 

आज दिनांक 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिडकुल हरिद्वार की टीम ल्यूमिनस द्वारा नेताजी सुभाष चन्द बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर में वृक्षारोपण किया । छात्रावास वार्डन प्रवीण कपिल द्वारा बताया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरिद्वार सिडकुल स्थित ल्यूमिनस प्लांट से श्रीमती साक्षी चौहान (सीनियर मैनेजर HR) व उनके साथ आए लगभग 20 अधिकारी व स्टाफ द्वारा छात्रावास में 20 फल, औषधीय और छायादार वृक्ष लगाए गए । जिससे भविष्य में इनका लाभ छात्रावास के छात्रों को फल और छाया के रूप में मिलेगा । इस अवसर पर साक्षी चौहान ने कहा कि हमे अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए । जिससे हम पर्यावरण को संतुलित रख सकते हैं। और हम भविष्य में भी छात्रों के साथ पर्यावरण को बचाने हेतु विभिन्न ऐक्टिविटी आयोजित करेंगे । इस अवसर पर ल्यूमिनस की तरफ से प्रशांत कुमार (सीनियर मैनेजर QA ), उमेश प्रसाद (सेफ्टी इंचार्ज ) सहित 20 लोग समलित हुए । छात्रावास की तरफ से इस अवसर पर नितिन मल्होत्रा, संदीप कुमार, चंद्रकिरण, हरिओम, रुस्तम, अंकित कुमार, रामकुमार उपस्थित रहें। वार्डन द्वारा छात्रावास में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया गया व आभार व्यक्त किया गया ।  

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *