युवती का फोन छीनकर मौके से नौ दो ग्यारह होने का बाइक सवार युवकों का प्लान हुआ फेल

 गंगनहर  हरिद्वार

 

दिनांक 31.05.24 को रामनगर रुड़की निवासी युवती ने कुछ अन्य युवकों एवं चेतककर्मियों के साथ कोतवाली गंगनहर आकर एक युवक (अभिषेक) को पुलिस के सुपुर्द करते हुए बताया कि उक्त युवक व इसके अन्य एक साथी द्वारा जो मोटरसाइकिल पर सवार थे रामनगर चौक के पास उसका मोबाइल फोन रियलमी छीन कर भगाने की कोशिश की। लेकिन उक्त युवक को जनता ने पकड़ लिया। जिसे वह मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों एवं अन्य लोगों के सहयोग कोतवाली लायी है।

युवती द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थनापत्र पर कोतवाली गंगनहर पर मुकदमा अपराध संख्या 267/24 धारा 392/411 IPC पंजीकृत किया गया। आरोपी को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

*पकडा गया आरोपी-*
१- अभिषेक पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम ताशीपुर कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार

*बरामद माल*
१- मोबाइल फोन रियलमी रंग सफेद

*पुलिस टीम-*
1. हेड कांस्टेबल लखपत सिंह
2. कांस्टेबल भूपेंद्र

Related Posts

लाठी डंडों से लैस होकर जानलेवा हमले के मामले में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सिडकुल हरिद्वार थाना सिडकुल पर दिनांक 10.06.2026 को वादी सचिन पुत्र सुबीर निवासी तलाई तल्ली, जिला पौड़ी गढ़वाल (हाल निवासी ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर, थाना सिडकुल, हरिद्वार) की तहरीर…

पकड़े गए आरोपी के कब्जे से सोने व चांदी के आभूषण हुए बरामद*

गंगनहर हरिद्वार ज्वैलर्स की दुकान से हुई नकबजनी/चोरी के संबंध में दर्ज मु0अ0स0-205/26 धारा 305(ए), 317(2),331(4),61बीएनएस के खुलासे में सफलता हासिल करते हुए कोतवाली गंगनहर पुलिस ने साहिन नामक युवक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *