कोविड संक्रमण से जीवन की सुरक्षा के लिए एहतियात बरतने की भी जरूरत हैशंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती

मेला अधिकारी दीपक – रावत ने शनिवार को द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से उनके कनखल स्थित आश्रम में मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कुंभ महापर्व की भव्यता के लिए सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि उनके शिष्य अविमुक्तेश्वरानंद 300 विद्यार्थियों को यजुर्वेद सिखा रहे हैं, उसमें आप सभी आमंत्रित हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार हरद्वार भी है और हरि का द्वार भी है। उन्होंने मेलाधिकारी से महापर्व कुंभ की गरिमा के अनुरूप व्यवस्था कराने का सुझाव दिया। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कोविड संक्रमण से जीवन की सुरक्षा के लिए एहतियात बरतने की भी जरूरत है।
इस अवसर पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द जी, स्वामी श्रवर्णानन्द जी, अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *