गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक के उपर बिजली के खंबे पर जक्शन बॉक्स में आग लग गई

हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र की दो पॉश कॉलोनियों में आधी रात को गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक के उपर बिजली के खंबे में लाइन में फाल्ट आने से जक्शन बॉक्स में आग लग गई। कॉलोनिवासियों की सक्रियता से ​अग्निशमन और पुलिस टीम को बुलवाकर समय रहते हुए आग पर काबू पा लिया। स्थानीय निवासियों ने गैस गोदाम को हटाने की मांग की है।
गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी के पीछे द्वारिका और शुभम विहार कॉलोनियां है। इन कॉलोनियों के प्रवेश द्वार पर एक गैस एजेंसी का गोदाम है। 18 मई की आधी रात को बिजली के खंभे पर लगे जक्शन बॉक्स में फाल्ट आने से आग लग गई। उसी बिजली के खंबे के पास गैस सिलेंडरों से भरा हुआ ट्रक खड़ा था। जैसे ही आग की चिंगारी उठने लगी तो कॉलोनी के निवा​सियों ने वहां पर जाकर देखा। लेकिन आग लगे खंबे के पास ही गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक को देखकर कॉलोनी निवासियों में दहशत फैल गई। कॉलोनी निवासियों के गैस के गोदाम मालिक को फोन लगाया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। बार—बार फोन मिलाने पर उसने अपना नंबर स्विच आॅफ ही कर दिया। दहशतजदा लोगों ने अग्निशमन और पुलिस को फोन किया। आग लगने की सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस और अग्निशमन के वाहन घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों टीमों के सहयोग से आग पर काबू पाने के लिए काम करना शुरू करते हुए आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग की चपेट में ट्रक नहीं आया।

सुभम् बिहार कालोनी में गैस गोदाम

इस दौरान नजदीक में खड़े ट्रक ड्राइवर को फोन किया, ड्राइवर ने अपने को बहादरपुर जट्ट ग्राम में बताया, करीब एक घंटे बाद ट्रक ड्राइवर पहुंचा और ट्रक को हटाया। ट्रक में गैस से भरे 350 सिलेंडर थे।

सुभम् विहार कॉलोनी में गैस गोदाम के पास इस खंबे में लगी आग

गैस गोदाम हटाने की मांग
कॉलोनी वालों ने बताया कि गैस गोदाम में आने जाने वाले वाहन हमेशा सड़क पर खड़े रहते हैं। आवागमन के साथ अन्य समस्या उठानी पड़ती है। गैस गोदाम मालिक से कई बार शिकायत की, लेकिन मालिक कभी सहयोग नहीं करता। 

Related Posts

धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार* दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार…

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *