शातिर महिला चोर को दिल्ली से दबोच लाई हरिद्वार पुलिस

 बहादराबाद हरिद्वार

 

दिनांक 15.03.24 को संजीव कुमार वर्मा ओम ज्वैलर्स बहादराबाद हरिद्वार द्वारा वादी की ज्वैलर्स की दुकान से ज्वैलरी चोरी करने के संबंध में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध थाना बहादराबाद पर मु0अ0सं0 255/24 धारा 380 भादवि दर्ज किया गया था।

घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया जिसपर एक महिला द्वारा चोरी की घटना कारित करना प्रकाश में आया।

महिला के संबंध में सूचना एकत्रित करने पर महिला के सीलमपुर दिल्ली निवासी होने की जानकारी होने पर टीम द्वारा तत्काल दिल्ली रवाना होते हुए लोकल पुलिस की मदद से महिला को उसके ब्यूटीपार्लर शॉप से धर दबोचा गया।

पूछताछ करने पर अभियुक्ता द्वारा ओम ज्वैलर्स पीठ बाजार बहादराबाद से चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिसकी निशांदेही पर चोरी का सामान (02 बड़ी बाली, 02 छोटी बाली, एक अंगूठी, एक जोड़ी पायल आदि) बरामद किए गए।

महिला शातिर चोर है जो अपने बच्चो व पति की बीमारी का खर्चा पूरा करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देती है।

मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1- महिला निवासी न्यू संजय अमर कालोनी शाहदरा दिल्ली

*बरामद माल*
02 बडी बाली पीली धातु
02 छोटी बाली पीली धातु
एक अंगूठी पीली धातु
एक छल्ला सफेद धातु
एक जोडी पायल सफेद धातु

*पुलिस टीम*
1- अपर उ0नि0 तरूण कुमार
2- कानि. बलवन्त सिंह
3- कानि. नितुल यादव
4- हो0गा0 बबली

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *