एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जूनियर ट्रैफिक फोर्स का किया गया गठन

 

आज दिनांक 06.5.2024 को निदेशालय यातायात उत्तराखंड के आदेश के क्रम में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशानुसार जूनियर ट्रैफिक फोर्स हरिद्वार का गठन किया गया। इसमें शहर के 8 नामी स्कूलों के 133 छात्र एवं छात्राओं का चयन कर अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल परिसर में गोष्ठी आयोजित की गई।

इस दौरान निरीक्षक यातायात जगदीश पंत एवं प्रभारी सीपीयू हितेश कुमार द्वारा छात्र एवं छात्राओं को जूनियर ट्रैफिक फोर्स के महत्व, यातायात नियम एवं दुर्घटना के दौरान राहत बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम संचालन के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात नताशा सिंह द्वारा छात्रों के साथ बातचीत करते हुए उनसे प्रश्न इत्यादि पूछे तथा जूनियर ट्रैफिक फोर्स से संबंधित टी-शर्ट प्रदान की गई।

उक्त कार्यक्रम में अचीवर्स होम के ज्वाइंट डायरेक्टर सिद्धार्थ अहलूवालिया, प्राचार्य Dr श्यामल सरकार, उपनिरीक्षक यातायात पंकज जोशी अपर उप निरीक्षक यातायात प्रदीप कुमार सिंह, Dr अंशु, अर्पिता, लोकेश कुमार, अमर सैनी वाणी वर्मा ,मोहित किरठल आदि मौजूद रहे।

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *