महाकुम्भ में कोरोना से बचाव के लिए गोदरेज की यह अच्छी पहल है-मेलाधिकारी

 हरिद्वार समाचार– मेलाधिकारी दीपक रावत ने बृहस्पतिवार को मेला नियंत्रण भवन सीसीआर में गोदरेज प्रोटेक्ट कंपनी की ओर से महाकुम्भ के लिए प्रदान किए गए फुट डिस्पेंसर सेनेटाइजर, हैंडवाॅश मशीन का शुभारंभ किया। इसके साथ ही मेलाधिकारी ने एपीएल अपोलो की तरफ से मेला क्षेत्र के लिए फ्री ड्रिंकिंग वाटर सेंटर का भी फीता काटकर श्रीगणेश किया। 
इस मौके पर मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि महाकुम्भ में कोरोना से बचाव के लिए गोदरेज की यह अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि फुट डिस्पेंसर सेनेटाइजर और हैंडवाॅश मशीन ऐसी जगह लगाई जाएं जहां से लोगों का अधिक आगमन हो। इस मौके पर मेलाधिकारी को गोदरेज के मार्केटिंग मैनेजर ओमप्रकाश ने बताया कि मेला क्षेत्र में 20 हैंडवाॅश मशीन, 50 फुट डिस्पेंसर सेनेटाइजर मशीन लगाने के साथ ही एक लाख मास्क बांटे जाएंगे। 
इसके बाद मेलाधिकारी ने एपीएल अपोलो की ओर से मेला क्षेत्र में लगाई जाने वाले फ्री ड्रिंकिंग वाटर वाहन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इन वाहनों से लोगों को पानी पीने में सहुलियत मिलेगी। इस दौरान एपीएल अपोलो की ब्रांडिंग मैनेजर श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि मेला क्षेत्र में 20 वाटर वाहन लगाई गई हैं। जिसमें एक हजार लीटर वाटर स्टोर रहेगा। 
इस मौके पर अपर मेलाधिकारी रामजी शरण, उप मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, एपीएल अपोलो से पूजा सोडी सहित अन्य मौजूद थे

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *