मेलाधिकारी, और पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ मेला ने बृहस्पतिवार को हरकीपैड़ी में महाकुम्भ के सफल आयोजन के लिये माॅ गंगा, नौ ग्रहों एवं अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की

 हरिद्वार समाचार– दीपक रावत, मेलाधिकारी, संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक कुम्भमेला ने बृहस्पतिवार को हरकीपैड़ी में महाकुम्भ के सफल आयोजन के लिये माॅ गंगा, नौ ग्रहों एवं अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात मेलाधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने मां मंशादेवी, मां चण्डीदेवी में भी पूजा-अर्चना की।
इस मौके पर मेलाधिकारी दीपक रावत ने आज से महाकुम्भ मेला पूरी तरह नोटिफाई हो गया है। जिसके चलते मां गंगा की पूजा-अर्चना की गई और मां गंगा के आशीर्वाद से महाकुम्भ मेला सकुशल और निर्विघ्न संपन्न हो ऐसी कामना की गई। किसी तरह की दुर्घटना न हो, सभी लोग यहां पर आएं, आनंद से स्नान करें, अच्छे अनुभव लेकर जाएं और सब कुछ सकुशल हो। 
मेलाधिकारी ने कहा कि महाकुम्भ मेला एक चुनौतीपूर्ण आयोजन रहा है, लेकिन एक टीम वर्क भी है, जिसमें सबको मिलकर काम करना है। जिसमें हमें श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों के साथ ही मीडिया से भी सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को एसओपी का पालन करना चाहिए। ताकि हम सुरक्षित व भव्य कुम्भ को निर्विघ्न सम्पन्न करा सकें। 
इस अवसर पर गंगा महासभा की ओर से आचार्य अमित शास्त्री ने गंगा सभा कार्यालय में मेलाधिकारी, पुलिस महानिदेशक, एसएसपी कुम्भ को गंगाजलि व प्रसाद भेंट किया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महाकुम्भ जन्मेजय खण्डूड़ी, अवधेश कौशिक, अनुराग शास्त्री सहित अन्य पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित थे। 

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *