पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में संतों ने किया गुरू निरंजन देव का पूजन

 हरिद्वार समाचार– पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में कुंभ मेले के पहले दिन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज निरंजनी अखाड़ा के कुंभ मेला प्रभारी श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में गुरु निरंजन देव का पूजन किया गया। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में अखाड़े के पंच परमेश्वर और अन्य संतों ने गुरु निरंजन देव की पूजा अर्चना कर कुंभ मेले की शुरुआत करते हुए प्रसाद वितरण किया। कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत, आईजी कुंभ संजय गुंज्याल, अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने भी अखाड़े में पहुंचकर संतों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि सरकार द्वारा कुंभ मेले का नोटिफिकेशन 1 अप्रैल से जारी करते हुए मेला प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला भव्य और दिव्य रूप से संपन्न होगा। कोरोना महामारी को देखते हुए सभी गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए मास्क अवश्य लगाएं। सेनेटाइजर का इस्तेमाल करते हुए दूरी का पालन भी जरूर करें। आनंद अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा कि कुंभ मेला देश ही नहीं पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति का शिखर पर्व है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि कुंभ मेला दिव्य और भव्य रूप से आयोजित होगा। 1 अप्रैल से कुंभ मेले का विधिवत शुभारंभ सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार हो गया है, जो 30 अप्रैल तक आयोजित होगा। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के कुंभ मेला प्रभारी श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कुंभ मेले के आगाज के पहले दिन अखाड़ा में गुरु निरंजन देव का पूजन विधि विधान से किया गया। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला भारतीय संस्कृति की पहचान है। इस बार कोरोना के संक्रमण के बीच कुंभ मेला आयोजित हो रहा है। इसलिए को कुंभ में आने वाले श्रद्धालु गाइडलाइन का पालन जरूर करें। कोरोना के सभी नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित रहें। इस अवसर पर स्वामी राम साधक ग्राम आश्रम वीरभद्र ऋषिकेश एवं जौलीग्रांट के ट्रस्टी स्वामी ऋत्वान भारती महाराज, श्रीमहंत दिनेश गिरी, श्रीमहंत रामरतन गिरी, श्रीमहंत ओंकार गिरी, श्रीमहंत राधे गिरी, श्रीमहंत नरेश गिरी, श्रीमहंत मनीष भारती, श्रीमहंत शिव वन, श्रीमहंत केशव पुरी, दिगंबर सुखदेव गिरी, दिगंबर बलवीर पुरी, दिगंबर राजगिरी, दिगंबर राधे श्यामपुरी, दिगंबर राकेश गिरी सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूष मौजूद रहे।
इस दौरान संतों व अधिकारियों को बीच कुंभ को लेकर जारी एसओपी पर चर्चा हुई। जिसमें कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत ने कहा कि कोरोना एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। इसलिए सभी को कुंभ लेकर जारी एसओपी का पालन करते हुए कुंभ मेले को सकुशल संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल ने कहा कि बार्डर पर दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रीयों कोरोन की नेगेटिव रिपोर्ट लाने पर ही हरिद्वार में प्रवेश करने दिया जाएगा। साथ ही बार्डर पर कोरोना जांच की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है। सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए। इस दौरान अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह भी मौजूद रहे।
———————————-

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *