मां भगवती की आराधना से होता है साधक का उद्धार-स्वामी कैलाशानंद गिरी

हरिद्वार, 9 अप्रैल। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि नवरात्रों में नौ दिनों तक निरंतर पूर्ण विधि विधान से मां भगवती की आराधना करने से साधक का उद्धार होता है। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित नवरात्र उत्सव के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि वर्ष में दो बार आने वाले नवरात्र देवी भगवती की कृपा प्राप्त करने का सबसे उपयुक्त अवसर हैं। नौ दिनों तक की गयी आराधना व पूजा अर्चना से प्रसन्न होकर मां भगवती साधक के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। मां भगवती की कृपा से संकट दूर होते हैं और परिवार मेें सुख समृद्धि का वास होता है। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होती है। मां भगवती की कृपा प्राप्त करने के लिए सभी को नवरात्र आराधना अवश्य करनी चाहिए। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, आचार्य पंडित पवन शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *