बुराई पर अच्छाई की जीत और भक्ति की शक्ति का संदेश देता है होली पर्व-स्वामी गर्व गिरी

हरिद्वार, 24 मार्च। श्यामपुर कांगड़ी स्थित बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास के परमाध्यक्ष जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी फरसे वाले बाबा महाराज ने भक्तों के साथ फूलों की होली खेली और सभी को शुभकामनाएं दी। स्वामी गर्व गिरी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति पर्वो की संस्कृति है। प्रत्येक पर्व समाज को सकारात्मक संदेश प्रदान करता है। रंगों का पर्व होली बुराई पर अच्छाई की जीत और भक्ति की शक्ति का संदेश देता है। स्वामी गर्व गिरी महाराज ने कहा कि हरि भक्त प्रहलाद की भगवान के प्रति अटूट आस्था थी। प्रह्लाद के पिता हिरण्यकश्यप नारायण उनकी भक्ति भावना का विरोध करते थे। हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को मारने के कई प्रयास किए। लेकिन नारायण की कृपा से प्रह्लाद हमेशा बच गए। हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को अग्नि में ना जलने का वरदान प्राप्त था। फाल्गुन पूर्णिमा की रात होलिका प्रह्लाद को लेकर जलती हुई अग्नि में बैठ गयी। लेकिन भगवान नारायण की कृपा से प्रह्लाद को कुछ नहीं हुआ और अग्नि में ना जलने का वरदान प्राप्त होलिका जलकर राख हो गयी। भक्त प्रहलाद के बच जाने की खुशी में सभी ने एक दूसरे को रंग लगाए और खुशीया मनायी। तभी से होली मनाने की शुरूआत हुई। उन्होंने कहा कि सभी देशवासी प्रेम और भाईचारे के साथ होली मनाएं। होली मनाते समय मर्यादा का पालन करे और दूसरों को भी अपनी खुशीयों में शामिल करें।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *