वन क्षेत्राधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने विशेष सत्र को सम्बोधित करते हुए स्वयंसेवको को पर्यावरण संरक्षण अभियान की जानकारी दी।

हरिद्वार

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई चार द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन की शुरुवात योग एवं यज्ञ का आयोजन किया गया। गुरुकुल कांगड़ी के इंजीनियरिंग कैंपस के डीन प्रो0 विपुल शर्मा ने स्वयंसेवको के साथ यज्ञ किया। इस दौरान स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए उन्होंने यज्ञ की महत्ता को समझते हुए स्वयंसेवको को प्रतिदिन यज्ञ करने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा की यज्ञ पर्यावरण की शुद्धि करता है , यज्ञ श्रेष्ठ कर्म है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 मयंक पोखरियाल ने कि परियोजना कार्य के तहत स्वयसेवक निखिल, नीलेश, अयान, ध्रुव, शिवम्,अंकित, सुनील , रमन, सूरज आदि ने युवा सर्वेक्षण , बस्ती की पाठशाला में जाकर कैशलेस इंडिया , डिजिटल लिटरेसी , बीमा योजना के बारे बस्ती में जाकर लोगो को जागरूक किया। स्वयं सेवको ने एन एस एस वाटिका के निर्माण के लिए जगह का चयन किया जिसमे कुल्लड़ में पौध तैयार की। इसके साथ ही स्पर्श गंगा अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवक साहुल, संजीव चन्दन, रोहित , हर्ष तोमर, सौरभ, नीलेश ने गंगा घाट सफाई की। इस दौरान इंजीनियरिंग कैंपस के डॉ0 एम एम तिवारी एवं डॉ धर्मेंद्र बालियान ने शिविर का दौरा किया। बौद्धिक सत्र के लिए स्वयंसेवक को बैरागी कैंप स्थित नगर वन ले जाया गया जंहा वन विभाग के हरिद्वार रेंज के वन क्षेत्राधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने विशेष सत्र को सम्बोधित करते हुए स्वयंसेवको को पर्यावरण संरक्षण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने मानव- जीव संघर्ष पर विचार रखे। उन्होंने वनाग्नि , ग्लोबल वार्मिंग के दुष्परिणाम एवं उनसे बचाव के बारे में बताया। इस दौरान नगर वन के अधिकारी बृजेश वालिया विपिन कुमार , तेलूराम ने स्वयंसेवको को नगर वन में मौजूद विभिन्न प्रजाति के पेड़ , तितलियों की जानकारी सजहा करते हुए भ्रमण कराया। सांस्कृतिक सत्र का उद्धघाटन आईक्यूएसी के डायरेक्टर प्रो0 विवेक गुप्ता एवं कंप्यूटर संकाय के डॉ0 महेंद्र सिंह असवाल ने किया। सांस्कृतिक सत्र में शुभम गौरतम ने संगीत , विश्वास ने गिटार , शौर्य धीमान, ने हारमोनियम, मोहित, ओमैर , अयान, सिद्धार्थ, सुधांशु, विवेक, मृणाल, रोहित, पंकज अभिषेक आदि ने शायरी कर प्रस्तुति दी। कुलपति प्रो0 सोमदेव शतांशु , कुलसचिव प्रो0 सुनील कुमार , वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 जगराम मीणा ने स्वयंसेवको को शिविर के छठे दिन के सफल समापन पर शुभकामनाये दी।

Related Posts

प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज

  *हरिद्वार, 11 जुलाई 2026* आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *