एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

 हरिद्वार
एचईसी ग्रुप आॅफ इन्सटीटयूशन्स की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशिष्ट शिविर के छटे दिन ग्राम कटारपुर स्थित विद्या देवी मेमौरियल इंटर काॅलेज में स्वंयसेवियों द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह रक्तदान शिविर एचईसी ग्रुप आॅफ इन्सटीटयूशन्स के सौजन्य से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं जीवन रक्षक ब्लड बैक, जगजीतपुर स्थित के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में संस्थान के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वंयसेवियों एवं शिक्षको के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणो ने भी रक्तदान किया। जिसमें 40 से अधिक यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। संस्थान के चेयरमेन श्री संदीप चैधरी ने भी शिविर में पहुच कर रक्तदान किया, साथ ही शिविर में उपस्थित सभी स्वंयसेवियों, शिक्षको एवं स्थानीय ग्रामीणो को रक्तदान की मेहता पर प्रकाश डालते हुए संबोधित किया। कार्यक्रम अधिकारी ने यह भी बताया की एक दिन पूर्व जिला समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना के डॉ एसपी सिंह द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया, साथ ही शिविर के स्वयंसेवको एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चैधरी जी को धन्यवाद एवं बधाई दी साथ ही कार्यक्रम अधिकारी व स्वयंसेवियों का उत्साह वर्णन करते हुए भविष्य में इसी प्रकार सामाजिक गतिविधियों में सहायता और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लेते हुए सभी को अपना सुभाषिश प्रदान किया। इस अवसर पर जीवन रक्षक ब्लड सेंटर से डाॅ0 लखमीर सिंह चैधरी मेडिकल ऑफिसर, डॉ अनु शर्मा, सुनील कुमार, गौरव गोस्वामी, कशिश, शिवानी, पंकज तथा संस्थान के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वंयसेवियों में आस्था, अनीशा, मनन, मल्होत्रा, मोहित, आदित्य, रुद्राक्ष, प्रविंद्र मोहित एवं शिक्षकों में डाॅ सुशील कुमार, तारा सिंह, रमाकान्त, मीनाक्षी सिंगल, दीपाली अग्रवाल, स्वप्निल शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *