संत समाज की दिव्य विभूति थे ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश-स्वामी हरिचेतनानंद

हरिद्वार, 18 मार्च। पावन धाम आश्रम के ब्रह्मलीन परमाध्यक्ष स्वामी सहज प्रकाश महाराज के अवतरण दिवस पर संत समाज ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश महाराज संत समाज की दिव्य विभूति थे। ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश ने आजीवन संत परंपरांओं का पालन करते हुए समाज कल्याण में योगदान दिया। सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलते सनातन धर्म और प्राणी मात्र की सेवा का संकल्प लेना चाहिए। पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि धर्म और समाज को जीवन अर्पण करने वाले ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश महाराज संत समाज के प्रेरणा स्रोत थे। सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश महाराज की शिक्षाएं सदैव समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी। ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश महाराज के शिष्य स्वामी वेदांत प्रकाश महाराज जिस प्रकार अपने गुरू के अधूरे कार्यो को आगे बढ़ा रहे हैं। वह सभी के लिए प्रेरणादायी है। स्वामी वेदांत प्रकाश महाराज ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य गुरूदेव ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश महाराज के दिखाए मार्ग पर चलते हुए धर्म और संस्कृति की सेवा करना तथा आश्रम के सेवा प्रकल्पों का विस्तार करना ही उनके जीवन का लक्ष्य है। श्रद्धांजलि देने वालों में स्वामी ऋषिश्वरानंद, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी दिनेश दास, स्वामी बिपनानंद, महंत सूरज दास, महंत बिहारी शरण, स्वामी शिवम महंत, स्वामी नागेंद्र महाराज, आचार्य पारस मुनि, स्वामी हरिहरानंद, महंत गोविंद दास सहित कई संत महापुरूष शामिल रहे और उन्हें दिव्य आत्मा बताया।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *