एचईसी कॉलेज की राष्ट्र्ीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशिष्ट शिविर का आयोजन

 17.03.2023

 

आज दिनांक 17 मार्च 2024 को एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्îूशन, जगजीतपुर, हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) का सात दिवसीय विशिष्ट शिविर का शुभारम्भ ग्राम कटारपुर स्थित विद्या देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज में हुआ। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह ने बताया की राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ दिवसीय शिविर में मतदाता जागरूकता रैली, नशा मुक्ति, उत्तराखंड संस्कार, यूथ उत्तराखंड एवं डिजिटल जागरूकता संबंधी रैली व नुक्कड़ नाटिका का आयोजन किया जाएगा, साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप जो की 22 मार्च 2024 को विद्या देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में होगा। इस उपलक्ष में संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी एवं निदेशक श्री विकास गुप्ता जी ने सभी स्वयंसेवियों, शिक्षक गणों व कार्यक्रम अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में इसी प्रकार आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हुए संकल्प लिया। विशिष्ट शिविर के शुभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विद्या देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज के श्री सुदेश चौहान जी एवं ग्राम की उप प्रधान श्रीमती निशिका चौहान उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर के मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। स्वयंसेवियों में मदन मल्होत्रा, अहाना चौधरी, निहारिका चौहान, प्रियदर्शनी वर्मा, आना विल्सन, जाहन्वी अग्रवाल, अभिषेक गगर्, परविंदर सिंह सहित दीपाली अग्रवाल, मीनाक्षी सिंघल, स्वप्निल शर्मा आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *