परिवहन अधिकारी कार्यालय हरिद्वार द्वारा फर्स्ट रिस्पोंडर ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया

हरिद्वार- सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हरिद्वार द्वारा फर्स्ट रिस्पोंडर ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में रेडक्रास सोसायटी के प्रशिक्षक श्री परमजीत सिंह तथा सेफ्टी सर्किल इंडिया के प्रशिक्षक श्री बलजिंदर सिंह और सुखदेव सिंह द्वारा प्रतिभागियों को लाइव डेमो देकर सड़क दुघर्टना की स्थिति में किए जाने वाले चिकित्सकीय उपायों, सी.पी.आर., फर्स्ट एड,सर्पदंश , पानी में डूबने आदि दुर्घटनायें होने पर दिए जाने वाली सहायता की जानकारी दी गई।इस कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अंतर्गत पंजीकृत 40 आपदा मित्र तथा एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस.के 100 प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी ‌‌(प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) श्री शैलेश तिवारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि पंत, पंकज कुमार श्रीवास्तव, परिवहन कर अधिकारी मनीषा शाह, वरुणा सैनी, रविन्द्र सैनी एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Posts

*गंगदासपुर में 100 पैकेट (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण

  *हरिद्वार 27 अगस्त 2026*। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया…

जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

हरिद्वार जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *