मैत्री बस सेवा शुरू होने से भारत और नेपाल के संबंध होंगे मजबूत-आईजी करण सिंह नगन्याल

हरिद्वार, 24 फरवरी। आईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी निर्मल दास, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेश दास, स्वामी सुतीक्ष्ण मुनि, स्वामी ज्योर्तिमयानन्द, महंत कपिल मुनि एवं डा.पदम प्रसाद सुवेदी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर भारत नेपाल मैत्री बस सेवा शुरू करने वाले श्री पशुपतिनाथ ट्रैवल्स के कार्यालय का उद्घाटन किया। ऋषिकुल चौक पर कार्यालय उद्घाटन के दौरान गढ़वाल आईजी करण सिंह नगन्याल ने कहा कि नेपाल भारत का पड़ोसी मित्र देश है। नेपाल और भारत की संस्कृति में बेहद समानताएं हैं। भारत नेपाल मैत्री बस सेवा शुरू होने से जहां लोगों को सुविधा मिलेगी। वहीं दोनों देशो के बीच संबंध और मजबूत होंगे। गौ गंगा धाम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी निर्मल दास महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में नेपाल के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। मैत्री बस सेवा शुरू होने से उन्हें यात्रा की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। उत्तराखंड और नेपाल में पर्यटन को गति प्रदान करने की दिशा में भारत नेपाल मैत्री बस सेवा एक अच्छी शुरुआत है। महामना सेवा संस्थान के अध्यक्ष डा.पदम् प्रसाद सुवेदी ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत और नेपाल के बीच मैत्री संबंध रहे हैं। नेपाल और भारत के सांस्कृतिक संबंध भी हमेशा से मजबूत रहे हैं। नेपाल और भारत मे बीच प्रतिदिन चलने वाली बस सेवा मैत्री संबंधों को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगी। स्वामी रविदेव शास्त्री एवं श्री गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने सभी को बस सेवा शुरू होने की बधाई देते हुए कहा कि नेपाल और भारत के बीच यात्रा करने वालों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। प्रतिदिन बस सेवा शुरू होने से सभी को लाभ होगा। कमल खड़का ने बताया कि यात्री हरिद्वार से मुरादाबाद, रामनगर, नेपालगंज, कोल्हपुर, लमही और बुटवल तक सुविधाजनक यात्रा कर सकेंगे। इस अवसर पर शमशेर बहादुर बम, विशाल थापा, विपराल थापा, नरेंद्र थापा, चेतन बिष्ट सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Posts

*गंगदासपुर में 100 पैकेट (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण

  *हरिद्वार 27 अगस्त 2026*। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया…

जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

हरिद्वार जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *