पीएम किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा

16 फ़रवरी, 2024 हरिद्वार : जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्बियाल ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा की । बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी श्री विजय देवराड़ी द्वारा बताया गया कि जनपद हरिद्वार में वर्तमान में 25765 कृषक ई केवाईसी से वंचित रह गए हैं। वंचित किसानों की ई केवाईसी पूर्ण करने के लिए दिनांक 12 से 21 फरवरी के मध्य प्रत्येक ग्राम में पीएम किसान सैचुरेशन अभियान चल रहा है, जिसके अंतर्गत ई केवाईसी से वंचित कृषक निकटवर्ती जन सेवा केंद्र में जाकर अपना बायोमेट्रिक ई केवाईसी कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने इस अभियान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना अंतर्गत महिला स्वयं सहायताओं का भी सहयोग लेने की निर्देश दिए । बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी द्वारा यह भी अवगत कराया गया की यदि महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा किसी व्यक्ति का जन सेवा केंद्र के माध्यम से ई केवाईसी करवाया जाता है तो उस महिला को ₹10 की दर से प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों तथा मुख्य कृषि अधिकारी को इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि जनपद की समस्त पात्र कृषकों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाया जा सके। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे l 

Related Posts

आरसीएस पोर्टल लॉन्च होने से ऑनलाइन हुई सूबे की सहकारी सेवाएं

    देहरादून, 15 जून 2026 उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ सभागार,…

सोमवती अमावस्या पर उमड़ी आस्था की भीड-कुंभ प्रबंधन की रणनीति को परखने का बना महत्वपूर्ण अवसर*

  *हरिद्वार, 15 जून 2026* सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा।   हरकी पैड़ी एवं आसपास के गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *