फायर सर्विस की त्वरित कार्यवाही से 4 पर्यटक को होटल की तीसरी मंजिल से किया रेस्क्यू

हरिद्वार

आज दिनांक 9 फरवरी 2024 को शाम के समय होटल संगम निकट ऋषिकुल तिराहा मैं आग लगने की सूचना प्राप्त हुई जिसमें फायर स्टेशन मायापुर से 3 टीमें एवं फायर स्टेशन सिडकुल से भी एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची मौके पर जाकर देखा गया तो होटल के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी हुई थी जो की अन्य फ्लोर पर फैल रही थी, सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर में जो कर्मचारी फंसे हुए थे पुलिस टीम द्वारा उनको निकाला गया उसके बाद ऊपर से चिल्लाने की आवाज सुनाई देने पर तो पीछे से जाकर देखा गया सबसे ऊपर वाली मंजिल पर कुछ यात्री फंसे हुए थे सबसे पहले उनको शांत किया गया और तत्काल मल्टीप्ल लैडर लगाकर सभी को सकुशल बाहर निकाला गया एवं होटल में लगी आग को आवश्यक उपकरणों की सहायता से आग पर काबू पाया गयाl

यात्रियों एवं होटल प्रबंधक/कर्मचारी द्वारा फायर सर्विस पुलिस की तेजी से हुई कार्यवाही के लिए उत्तराखंड पुलिस को धन्यवाद देते हुए सराहना की गई l

Related Posts

डिजिटल भुगतान प्रणाली (सीबीडीसी) के अनुदान वितरण प्रक्रिया का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

  देहरादून, 04 मई। सोमवार को सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैम्प कार्यालय में नाबार्ड पॉलीहाउस योजना के अंतर्गत डिजिटल भुगतान प्रणाली सीबीडीसी के माध्यम से अनुदान…

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण बुलेटिन

  *हरिद्वार 03 मई 2026* *हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 5265 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया* *यमनोत्री धाम के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *