त्रिहरी पब्लिक स्कूल में 75 वा गणतंत्र दिवस मनाया।

हरिद्वार

ग्राम दिनारपुर पथरी भाग-4 के त्रिहरि पब्लिक स्कूल में 17वीं गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुईं,ध्वज को सलामी के पश्चात राष्ट्रगान,राष्ट्रगीत तथा ध्वज गीत गाया गया। आज के इस कार्यक्रम के अतिथि श्री जगदीश रावत निर्देशक एग्रेरियन फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण कर समस्त उपस्थित समुदाय व बच्चों को शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम में त्रिहरि पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती प्रियंका ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में आदर्श युवा समिति के चेयरमैन श्री लखबीर सिंह ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया और मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया और विशिष्ट सामाजिक कार्यकर्ता श्री पूरन सिंह राणा ने संविधान के प्रति आस्था एवं संवैधानिक मूल्यों को आत्मार्पित करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की अध्यापिकाएं श्रीमती ऐला रावत श्रीमती गगनदीप अनुभा शर्मा सिमरन शर्मा और भव्या बक्शी एवं सभी बच्चे तथा जन समुदाय उपस्थित रहे‌। 

Related Posts

यूपीसीएल प्रबन्ध निदेशक, पी.सी ध्यानी ने विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा

दिनांक 18.7.26   दिनांक 18-07-2026 को उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के प्रबंध निदेशक श्री पी. सी. धीयानी द्वारा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, चम्बा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण…

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *