सिंगर बी प्राक ने लिया स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद

हरिद्वार, 24 जनवरी। पंजाबी सिंगर, कंपोजर और म्यूजिक डायरेक्टर बी प्राक ने सिद्धपीठ श्री दक्षिण काली मन्दिर पहुंचकर माई का दर्शन पूजन किया और निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। बी प्राक ने स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से धार्मिक विषयों पर चर्चा की और भजन भी सुनाए। साथ ही मंदिर में भजन संध्या आयोजित करने के विषय में भी चर्चा की। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने रुद्राक्ष की माला, माई की चुनरी, नारियल और शॉल ओढ़ाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि मां श्री दक्षिण काली की कृपा से बी प्राक संगीत की दुनिया में उच्चतम मुकाम हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सनातन धर्म संस्कृति का स्वर्णिम काल है। पूरे विश्व में सनातन का परचम लहरा रहा है। अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान हुए भगवान राम लला की कृपा से विश्व में शांति और सौहार्द का वातावरण बनेगा। प्रत्येक व्यक्ति का जीवन मंगलमय होगा। बी प्राक ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार और मां गंगा उन्हें हमेशा लुभाते हैं। संतों के आशीर्वाद से सभी देवी देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। मां श्री दक्षिण काली के दर्शन, पूजन और स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे बार-बार हरिद्वार आना चाहते हैं और श्री दक्षिण काली मंदिर में भजन संध्या का आयोजन भी करेंगे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *