प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व को बताया राम राज्य का महत्व-सतपाल महाराज

23 जनवरी, 2024

देहरादून। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बने भव्य, दिव्य और नव्य श्रीराम मंदिर के गर्भ ग्रह में वैदिक विधि विधान से रामलाल के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का अवसर मिलना हमारे लिए गर्व की बात है।
उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राष्ट्र संत सतपाल महाराज ने अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रतिभाग कर कहीं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलाल के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में ष्देवत्व से देश की ओर और राम से राष्ट्र की ओर का संदेश गया है।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राष्ट्र संत सतपाल महाराज ने अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर देश विदेश के साधु संतों के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्री रामलला के दर्शन करने के बाद कहा कि अवधपुरी के साथ-साथ पूरा विश्व राममय हो गया है।
श्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य जजमान के रूप में प्रतिभाग कर राजनीति में धर्म और लोकनीति का संदेश देने के साथ-साथ पूरे विश्व को रामराज्य की अवधारणा से भी अवगत कराया है।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *