सनातन संस्कृति का प्रमुख केंद्र होगा श्रीराम मंदिर-स्वामी निर्मल दास

हरिद्वार, 20 जनवरी। तारा बाबा धाम में श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए गौ गंगा सेवा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी निर्मल दास महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम प्रत्येक सनातनी के रोम-रोम में बसे हुए हैं। भगवान श्रीराम के चरित्र को आत्मसात कर आदर्श समाज की रचना में सहयोग करें। स्वामी निर्मल दास महाराज ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन में देश भर के संत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। सभी को इस ऐतिहासिक अवसर में सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। संत समाज का आशीर्वाद राम मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। संत समाज के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री लगातार तीसरी बार देश का नेतृत्व करेंगे और पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि भव्य श्रीराम मंदिर सनातन संस्कृति का प्रमुख केंद्र होगा और पूरी दुनिया को अध्यात्म के प्रकाश से आलोकित करेगा। स्वामी निर्मल दास महाराज ने कहा कि पांच सौ वर्षो के अटूट संघर्ष और अनेकों बलिदानों के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का स्वप्न साकार होने जा रहा है। यह दिन भारत के लिए गौरवशाली इतिहास का स्वर्णिम दिन होगा। उन्होंने सभी से 22 जनवरों को अपने घरों में 101 दीपों का प्रकाश कर दीपोत्सव मनाने की अपील करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम की आरती और पूजन करें। प्रसाद वितरण करे और गौरवशाली पलों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *