तकनीकी संस्थानों से सम्बन्धित प्रशासकीय परिषद की 34वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की गयी।

देहरादून-प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में आज दिनांक 19 जनवरी, 2024 को प्रदेश में स्थित तकनीकी संस्थानों से सम्बन्धित प्रशासकीय परिषद की 34वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की गयी।

मंत्री ने कहा कि 33 वीं बैठक की पुष्टिकरण के आधार पर डॉ.ए.के. गौतम नन्ही परी सीमान्त इंजीनियरिंग कॉलेज, पिथौरागढ़, के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर मा. उच्च न्यायालय, नैनीताल में अभियोग चलाये जाने तथा डॉ. सरीश चन्द्रवंशी, सहायक प्रो0 जी.बी.पन्त इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नालॉजी, पौड़ी के विरुद्ध मा. उच्च न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी को विभागीय अनुमति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

मंत्री ने कहा कि आज की बोर्ड बैठक में प्रदेश के इंजीनियरिंग संस्थानों में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), रोबोटिक इंजीनियरिंग, डाटा साइन्स, तथा गेमिंग एनिमेंशन में डिग्री कोर्स उपलब्ध कराने की अनुमति देने का भी निर्णय लिया गया है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रशासनिक परिषद, रविनाथ रमन, सदस्य सचिव, डॉ. वी.एन. काला, तथा प्रशासनिक परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Posts

*लक्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान—185 चालान, 16 वाहन सीज

  *हरिद्वार, 31 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में जनपद में संचालित लक्जरी एवं स्लीपर बसों…

युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंडः डाॅ. धन सिंह रावत*

  देहरादून, 31 अगस्त 2026 सूबे के विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पित्थूवाला में आयोजित नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *