निराश्रित व बेसहारा लोगों की मदद के लिये आगे आई संजीवनी संस्था

दिनांक 12 जनवरी, 2024
हरिद्वार: उत्तराखण्ड सिविल सर्विस आफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा संचालित गैर-लाभकारी संस्था-संजीवनी की ओर से श्रीमती सोनिया गर्ब्याल ने वर्तमान में शीत लहर की प्रचण्डता को देखते हुये हरिद्वार नगर के विभिन्न क्षेत्रों-ज्वालापुर आदि में निराश्रित व बेसहारा लोगों का विशेष ध्यान रखते हुये कम्बलों का वितरण किया तथा उनका हालचाल जाना।
उल्लेखनीय है कि द उत्तराखण्ड सिविल सर्विस आफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा संचालित गैर-लाभकारी संस्था संजीवनी बीते दो दशकों से राज्य में महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण व उत्थान के लिये निरन्तर कार्य कर रही है। संस्था द्वारा शीत लहरी को देखते हुये कम्बलों का वितरण किये जाने पर लोगों ने संस्था की इस पुण्य कार्य की सराहना की।

Related Posts

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की विभिन्न टीमों द्वारा जनपद हरिद्वार में विशेष अभियान

*हरिद्वार 30 अगस्त 2026* खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत आज दिनाँक 30 अगस्त 2026 को…

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चले एसआईआर कार्य का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *