बृहस्पतिवार को सुश्री आलोकी के पार्थिव शरीर को अन्तिम संस्कार के लिये खड़खड़ी श्मशान घाट लाया गया

दिनांक 11 जनवरी, 2024
हरिद्वार: राजाजी पार्क की चीला रेंज में विगत सोमवार को इलेक्ट्रिक वाहन(ईवी) के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की वजह से वन्य जीव प्रतिपालक चीला सुश्री आलोकी नहर में गिरकर लापता की श्रेणी में चल रही थी, जिनका पार्थिव शरीर आज प्राप्त हो गया है। इस दुर्घटना में सुश्री आलोकी सहित पांच लोगों की असामयिक मृत्यु हुई है।
बृहस्पतिवार को सुश्री आलोकी के पार्थिव शरीर को अन्तिम संस्कार के लिये खड़खड़ी श्मशान घाट लाया गया, जहां पारम्परिक रीति-रिवाज से अन्तिम संस्कार करते हुये अश्रूपूरित विदाई दी गयी।
सुश्री आलोकी को मुखाग्नि उनके पति डॉ0 समीर चौधरी व बहन के बेटे ने दी।
सुश्री आलोकी को वन, तकनीकी शिक्षा, भाषा, निर्वाचन मंत्री श्री सुबोध उनियाल जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, निदेशक राजाजी श्री साकेत बडौला, डीएफओ श्री नीरज शर्मा, एसडीएम श्री अजय बीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट श्री रविन्द्र जुवॉंठा, परिजन, बड़ी संख्या में पदाधिकारी, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी, जन-समूह ने श्रद्धांजलि देते हुये दिवंगत आत्माओं की शान्ति की कामना की तथा ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को यह दारूण दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये प्रार्थना की।

Related Posts

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की विभिन्न टीमों द्वारा जनपद हरिद्वार में विशेष अभियान

*हरिद्वार 30 अगस्त 2026* खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत आज दिनाँक 30 अगस्त 2026 को…

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चले एसआईआर कार्य का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *