रेंजर चीला श्री शैलेश घिल्डियाल, डिप्टी रेंजर श्री प्रमोद ध्यानी के पार्थिव शरीर को अन्तिम संस्कार के लिये खड़खड़ी श्मशान घाट लाया गया,

दिनांक 09 जनवरी, 2024
हरिद्वार: राजाजी पार्क की चीला रेंज में विगत सोमवार को इलेक्ट्रिक वाहन(ईवी) के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की वजह से रेंजर चीला श्री शैलेश घिल्डियाल, डिप्टी रेंजर श्री प्रमोद ध्यानी सहित चार लोगों की मृत्यु हो गयी थी।
मंगलवार को रेंजर चीला श्री शैलेश घिल्डियाल, डिप्टी रेंजर श्री प्रमोद ध्यानी के पार्थिव शरीर को अन्तिम संस्कार के लिये खड़खड़ी श्मशान घाट लाया गया, जहां पारम्परिक रीति-रिवाज से अन्तिम संस्कार करते हुये अश्रूपूरित विदाई दी गयी।
श्री शैलेश घिल्डियाल को मुखाग्नि उनके भाई पीएमओ में तैनात आईएएस अधिकारी श्री मंगेश घिल्डियाल एवं छोटे भाई योगेश घिल्डियाल ने दी तथा श्री प्रमोद ध्यानी को मुखाग्नि सुपुत्र- श्री सार्थक व सन्नी ध्यानी एवं भाई श्री विनोद ध्यानी ने दी।
श्री शैलेश घिल्डियाल एवं श्री प्रमोद ध्यानी को पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं नगर विधायक श्री मदन कौशिक, श्री शैलेश घिल्डियाल के पिताश्री श्री व्रजमोहन घिल्डियाल, श्री सतपाल ब्रह्मचारी, श्री रविन्द्र जुगरान, जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, वीसी एचआरडीए श्री अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री दीपेन्द्र सिंह नेगी, एचओडी वन श्री अनूप मलिक, प्रमुख वन संरक्षक श्री समीर सिन्हा, अपर प्रमुख वन संरक्षक श्री निशान्त शर्मा, निदेशक राजाजी श्री साकेत बडौला, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की श्री दिवेश शाशनी, डीएफओ श्री नीरज शर्मा, एसडीएम श्री अजय बीर सिंह चौहान, डिप्टी कलक्टर श्री मनीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट श्री रविन्द्र जुवॉंठा, श्री सतीश घिल्डियाल, श्री उदित घिल्डियाल, श्री देवेश घिल्डियाल, श्री रतनमणि डोभाल, श्री प्रकाश, श्री दिनेश, श्री मोहन, श्री हरीश, श्री प्रदीप, परिजन, बड़ी संख्या में पदाधिकारी, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी, जन-समूह ने श्रद्धांजलि देते हुये दिवंगत आत्माओं की शान्ति की कामना की तथा ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को यह दारूण दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये प्रार्थना की

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *