चीला डैम के पास बड़ा हादसा

देहरादून

हादसा -चीला डैम के पास गाड़ी का टायर फटने से अनियंत्रित हुई  फॉरेस्ट की गाड़ी में हुआ जानकारी के अनुसार कर में सवार दो लोगों की मौत भी मृत्यु भी हो गई।

जानकारी के अनुसार वन विभाग के अधिकारियों की कार ऋषिकेश व चीला के बीच दुर्घटनाग्रस्त होकर चीला नहर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में वन विभाग की सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/वार्डन आलोकी, वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) चीला शैलेश घिल्डियाल, रेंजर प्रमोद ध्यानी, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके नौटियाल व एक अन्य कार्मिक सवार थे।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में रेंजर शैलेश घिल्डियाल व प्रमोद ध्यानी की मृत्यु हो गई है। जबकि वार्डन/एसीएफ आलोकी व एक अन्य कार्मिक लापता हैं। वहीं, अधिकारियों को बचाने के लिए चलाए गए रेस्क्यू में पशु चिकित्स्क डॉ नौटियाल को बचा लिया गया। वह घायल हैं और उन्हें उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम ने इलेक्ट्रिक वाहन का ट्रायल किया था। जिसके बाद सभी अधिकारी गौहरी रेंज की तरफ जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक इसी दौरान कार का टायर फट गया और वह असंतुलित होकर चीला नहर में जा गिरी। इस हादसे के बाद से वन विभाग सकते में है।

तमाम अधिकारी घटनास्थल की तरफ रवाना हो गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वन विभाग के अधिकारी भी घटना की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। हादसे का शिकार हुए रेंजर शैलेश घिल्डियाल पीएमओ में तैनात आईएएस अफसर मंगेश घिल्डियाल के भाई थे।

 

Related Posts

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की विभिन्न टीमों द्वारा जनपद हरिद्वार में विशेष अभियान

*हरिद्वार 30 अगस्त 2026* खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत आज दिनाँक 30 अगस्त 2026 को…

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चले एसआईआर कार्य का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *