एचईसी कॉलेज द्वारा स्वामी अजरानन्द अंध विद्यालय में गर्म कपडो का वितरण किया

 

वितरण

 

आज दिनांक एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीटॅयूशन्स, हरिद्वार के सोशल क्लब के छात्र/छात्राओं द्वारा ‘विश्व ब्रेल लिपी डे‘ के उपलक्ष्य में श्री स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय, सप्तसरोवर में बच्चों को ऊनी गर्म जुराबे एवं दस्ताने वितरित किये। कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने वितरण हेतु सामग्री को कॉलेज से रवाना किया एवं सोशल क्लब के छात्र छात्राओं को सम्बोधित कर कहा कि वह इसी तरह गरीब बेसहारा लोगों की मदद करे और दूसरो को भी इसी तरह मदद के लिये प्रेरणा दें।
संस्थान के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह ने बताया कि एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा विगत एक दिवस पूर्व ‘विश्व ब्रेल लिपि ड‘े के उपलक्ष में छात्र-छात्राओं एवं संस्थान के ही स्टाफ के सदस्यों द्वारा फंड एकत्रित करने में सहयोग किया गया। इस वितरण कार्यक्रम में कॉलेज की ‘सोशल क्लब‘ कोआर्डिनेटर दीपाली अग्रवाल, विनायक सुयाल के साथ स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय के संचालक महन्त श्री स्वामी सवयमानंद जी महाराज, प्रधानाचार्य श्री रमेश कुमार, छात्रावास अधीक्षक श्री मुंशी राम जी इत्यादि मौजूद रहे। सोशल क्लब कोआर्डिनेटर दीपाली अग्रवाल ने बताया की कॉलेज के स्वंयसेवियों ने अंध विद्यालय के बच्चों के साथ संगीत गायन साथ ही अपने विचारों का आदान-प्रदान किया एवं उनसे बातचीत करके उनके विचार भी सुने और अपने विचार भी रखे।
इस अवसर पर संस्थान के स्वंयसेवी मनन मल्होत्रा, प्रियांशी धर, द्विवेदी, पलक, यश शमार्, निखिल कुमार, पालकी शर्मा, सृष्टि रावत, रूपा, कशिश, शशिकांत, आदि उपस्थित थे।

Related Posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चले एसआईआर कार्य का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं…

जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं उतरे धरातल पर

  *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जनपद की सड़कों को यातायात हेतु सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे       और विभिन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *