रक्षा मंत्री भारत सरकार श्री राजनाथ सिंह के आगामी 06 जनवरी,2024 को प्रस्तावित जनपद हरिद्वार भ्रमण के मद्देनजर व्यापक व सघन निरीक्षण

दिनांक 4 जनवरी, 2024
हरिद्वार: मा0 रक्षा मंत्री भारत सरकार श्री राजनाथ सिंह के आगामी 06 जनवरी,2024 को प्रस्तावित जनपद हरिद्वार भ्रमण के मद्देनजर जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेन्द्र डोभाल तथा सम्बन्धित अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कार्यक्रम स्थल स्वामी दर्शनानन्द गुरुकुल महाविद्यालय आदि का व्यापक व सघन निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को सभी व्यवस्थायें चाक-चौबन्दरखने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर योग गुरू स्वामी रामदेव, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)श्री पी0एल0 शाह, एसपी ट्रैफिक श्री ए0 गणपति, इंटेलीजेंस के अधिकारी, एसडीएम सदर श्री अजय बीर सिंह, एसपी सिटी श्री स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सुश्री जूही मनराल, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, ईई यूपीसीएल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी काॅलेज के छात्रों का वात्सत्य वाटिका विद्यालय का भ्रमण

हरिद्वार एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार के प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर के छात्रों ने अनाथ बच्चों के वात्सल्य वाटिका अग्निवीर एकेडमी का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री प्रदीप मिश्रा…

चिकित्सालयों, आश्रमों, शिक्षण संस्थानों में प्राथमिकता से उपलब्ध कराए जाए गैस सिलेंडर

  **हरिद्वार 15 मार्च 2026*        जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज आपदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *