भगवान राम सबके हैं, राम मंदिर को राजनीतिक रंग ना दिया जाए-अवतार सिंह भड़ाना

हरिद्वार, 1 जनवरी। पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने राम मंदिर मामले में विपक्ष को राजनीति न करने की सलाह दी है। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के अवतरण दिवस और तीसरे सन्यास दीक्षा समारोह में शामिल होने हरिद्वार आए अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि पांच सौ वर्ष के संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर का सपना साकार हो रहा है। अयोध्या में भगवान राम विराजमान होने वाले हैं। इसे राजनीतिक रंग नही दिया जाना चाहिए। अनेक लोगों ने राम मंदिर निर्माण को लेकर अपना बलिदान दिया है। राम मंदिर हमारी आस्था और आत्मा का मंदिर है। अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के प्रयासों से ही अयोध्या में राममंदिर का निर्माण संभव हुआ है। इसके लिए दोनों बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता भोली है पर मूर्ख नहीं है। वह सब जानती है किसने राम मंदिर के लिए बलिदान दिया है। कुछ लोग सत्ता और शासन के बल पर लोगों को भ्रमित करना चाहते हैं। जिन लोगों ने राम मंदिर निर्माण के लिए बलिदान दिया है। उनको याद किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम किसी एक वर्ग के नहीं। बल्कि सभी के हैं। सभी को भगवान राम के आदर्श जीवन चरित्र को आत्मसात कर आदर्श समाज की रचना में सहयोग देना चाहिए। अवतार सिंह भड़ाना ने सभी देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर को पूरे गौरव के साथ मनाएं। घरों और मंदिरों में प्रभु श्रीराम की आरती और पूजन करें। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस गौरवशाली अवसर की बधाई दें और दीपों का प्रकाश कर दीपावली मनाएं।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *