श्रीमहंत रविंद्रपुरी और योग गुरू रामदेव ने देशवासियों से किया 22 जनवरी को दीपावली मनाने का आह्वान

हरिद्वार, 31 दिसम्बर। योग गुरू स्वामी रामदेव ने कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी पहुंचकर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से भेंट की और 6 जनवरी को आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद भी मौजूद रहे। इस दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी और स्वामी रामदेव ने देशवासियों से 22 जनवरी को दीपावली मनाने का आह्वान भी किया। योग गुरू बाबा रामदेव का स्वागत करते हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि योग गुरू बाबा रामदेव ने पूरे विश्व में योग को नई पहचान दी। स्वामी रामदेव और पतंजलि के प्रयासों से प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति योग और आयुर्वेद को पूरी दुनिया के लोग अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वामी रामदेव के प्रयासों को सराहा और पूरे विश्व में 21 जून को योग दिवस मनाने की शुरूआत हुई। स्वामी रामदेव ने कहा कि देश को आध्यात्मिक व सांस्कृतिक रूप से एकजुट करने में संत महापुरूषों की हमेशा अहम भूमिका रही है। हरिद्वार धर्म और अध्यात्म का प्रमुख केंद्र है। हरिद्वार के संत महापुरूषों की वाणी से प्रसारित होने वाले आध्यात्मिक संदेशो से पूरे विश्व को मार्गदर्शन प्राप्त होता है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा कि अयोध्या में तैयार हो रहा भव्य श्रीराम मंदिर सांस्कृतिक परंपरांओं और हिंदू गौरव का प्रतीक होगा। सभी को 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर को पर्व के रूप में मनाना चाहिए। इस दौरान रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, महंत सूर्यमोहन गिरी, स्वामी कृष्णानंद भी मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *