सभी की इच्छाएं पूर्ण करती हैं मां मनसा देवी-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार, 30 दिसम्बर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मंदिर में साक्षात रूप से विराजमान मां मनसा देवी सभी की इच्छाएं पूर्ण करती है। मनसा देवी मंदिर में वार्षिक धार्मिक अनुष्ठान के अवसर पर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मां मनसा देवी सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली है। जो व्यक्ति भगवती मां मनसा देवी की श्रद्धाभाव के साथ आराधना और उनका पूजन करता है। मां मनसा देवी उसके सभी कष्ट दूर कर सुख समृद्धि और वैभव प्रदान करती है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नए वर्ष में 22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। जो कि देश के लिए शुभ संकते हैं। भगवान राम की कृपा से नव वर्ष सभी के लिए मंगलमय होगा। उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्षो से समस्त हिंदू समाज अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनने की प्रतीक्षा कर रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से मंदिर निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही भारत के नए सांस्कृतिक युग की शुरूआत होगी। इस अवसर पर भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महंत दर्शन भारती, महंत राजगिरी, अनिल शर्मा, प्रो.सुनील बत्रा व बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *