विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत

दिनांक 21 दिसंबर,2023
हरिद्वार: विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को जनपद के ब्लॉक बहादराबाद, नारसन आदि सहित विभिन्न स्थानों में अधिक से अधिक जन-सहभागिता सुनिश्चित करने एवं सरकार की योजनाओं को अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कैम्पों का आयोजन किया गया तथा आमजन को सरकार की योजनाओं की जन-प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के अन्तर्गत ब्लॉक बहादराबाद के ग्राम लालढांग मंे प्रधान श्री दिनेश कंडवाल की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प यात्रा कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत श्रीमती मुलेशी देवी पत्नी बीना सिंह, श्रीमती रेखा देवी पत्नी ईशाम सिंह ग्राम लालढांग को गैस चूल्हा तथा महिला बाल विकास विभाग द्वारा श्रीमती प्रियंका. बबिता और सोनम को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किटों का वितरण किया गया। इसी तरह ब्लॉक नारसन में भी कई लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किटों का वितरण किया गया।
इस मौके ग्राम्य विकास, क़ृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, समाज कल्याण. विद्युत, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य आपूर्ति तथा बैंक के प्रतिनिधियांे द्वारा अपने-अपने स्टाल लगा कर योजनाओं की जानकारी आकांक्षियों को दी।
इन अवसरों पर परियोजना निदेशक श्री के0एन0 तिवारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी श्री मोहित वर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्री बृजमोहन पोखरियाल. मा0 सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश कुंवर, खण्ड विकास अधिकारी नारसन, खंड विकास अधिकारी श्री मानस मित्तल, क़ृषि भूमि संरक्षण अधिकारी बहादराबाद सहित सम्बन्धित जन-प्रतिनिधि, अधिकारीगण तथा गांववासी उपस्थिति थे।

Related Posts

डिजिटल भुगतान प्रणाली (सीबीडीसी) के अनुदान वितरण प्रक्रिया का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

  देहरादून, 04 मई। सोमवार को सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैम्प कार्यालय में नाबार्ड पॉलीहाउस योजना के अंतर्गत डिजिटल भुगतान प्रणाली सीबीडीसी के माध्यम से अनुदान…

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण बुलेटिन

  *हरिद्वार 03 मई 2026* *हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 5265 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया* *यमनोत्री धाम के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *