प्रत्येक सनातनी के रोम-रोम में बसे हैं श्रीराम-महामंडलेश्वर स्वामी उमा भारती

हरिद्वार, 16 दिसम्बर। उमेश्वर धाम की परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी उमा भारती महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम प्रत्येक सनातनी के रोम-रोम में बसे हुए हैं। भगवान श्रीराम के चरित्र को आत्मसात कर आदर्श समाज की रचना में सहयोग करें। महामंडलेश्वर स्वामी उमा भारती महाराज ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन में देश भर के संत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। सभी को इस ऐतिहासिक अवसर में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। भव्य श्रीराम मंदिर सनातन संस्कृति का प्रमुख केंद्र होगा और पूरी दुनिया को अध्यात्म के प्रकाश से आलोकित करेगा। स्वामी शिवानंद भारती ने कहा कि लगभग पांच सौ वर्षो के संघर्ष के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का स्वप्न साकार होने जा रहा है। यह दिन भारत के इतिहास का गौरवशाली दिन होगा। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को सभी दीवाली मनाएं। घरों में दीपों का प्रकाश करें और भगवान श्रीराम की आरती करें। पूरे देश का संत समाज सनातन जगत को गौरव का यह अवसर प्रदान करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। संत समाज के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश का नेतृत्व करेंगे और पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाएंगे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *