छात्र छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

हरिद्वार

एसएसपी हरिद्वार द्वारा साईबर जागरूकता अभियान को साकार करने हेतु दिए गए दिशा निर्देश के क्रम में आज साइबर सेल हरिद्वार टीम द्वारा एस0एम0जे0एन0 कॉलेज में साइबर क्राईम जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

आयोजित कार्यशाला में 150 विद्यार्थियों व कॉलेज स्टॉफ को वर्तमान समय में प्रचलित साइबर क्राईम के तरीकों के विषय में जानकारी दी गयी। साइबर अपराधों से बचाव एवं संवेदनशील बनाने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई तथा साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 अथवा National cyber crime reporting portal (NCRP) cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने हेतु अवगत कराया गया।

साथ ही साइबर सुरक्षा से बचाव के उपाय बताए गए…

*1-अनजान लिंक पर क्लिक न करे*
*2-ऑनलाइन स्कीम और लॉटरी पर भरोसा न करे*.
*3-निजि सूचना को निजि ही रखे*
*4-किसी का भी वीडियो कॉल उठाने से पहले कैमरे पर अपना अंगूठा रख कैमरे को ढक लें। पहले सामने वाले को देख लें तब अपना चेहरा किसी को दिखाएं*
*5- अपने जरूरी कागजों को डिजी लॉकर ऐप में ही रखें*
*6- कभी भी सरल पासवर्ड न बनाएं। खासकर अपनी शादी की सालगिरह,जन्मदिन की तारीख आदि को पासवर्ड न बनाएं*
*7-बच्चों को गेम खेलने के लिए अपना फोन न दें, जिसमें आपके गूगल पे, फोन पे आदि हो*
*8–पार्ट टाइम जॉब/वर्क फ्रॉम होम/ऑनलाइन टास्क देने वाले जॉब के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति के खाते में धनराशि जमा न कराएं*
*9 साईबर सम्बन्धी अपराध होने पर तत्काल 1930 इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं*

Related Posts

पतंजलि अनुसन्धान संस्थान और सदर्न क्रॉस यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

  हरिद्वार, 01 मई 2026: वैश्विक स्तर पर शिक्षा, अनुसंधान और विशेष रूप से समग्र स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम…

संजीव चौधरी ने कुंभ मेला अधिकारी आदरणीय सोनिका सिंह जी से भेट कर मेले को भव्य और दिव्य बनाने के विषय पर चर्चा और सुझाव दिए

हरिद्वार राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कुंभ मेला अधिकारी आदरणीय सोनिका सिंह जी से भेट कर मेले को भव्य और दिव्य बनाने के विषय पर चर्चा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *