कौशिक पब्लिक स्कूल, इमलीखेड़ा, हरिद्वार के छात्र-छात्राओं का एक समूह शैक्षिक भ्रमण हेतु देहरादून स्थित विधानसभा में पहुंचा,

  हरिद्वार-आज  कौशिक पब्लिक स्कूल, इमलीखेड़ा, हरिद्वार के छात्र-छात्राओं का एक समूह शैक्षिक भ्रमण हेतु देहरादून स्थित विधानसभा में पहुंचा, जिसमें कक्षा-8, कक्षा-9 तथा कक्षा-10 के छात्र-छात्राएं शामिल थे। बच्चों ने विधानसभा में सदन की कार्यवाही के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा कई प्रश्न भी पूछे। इस अवसर पर विधानसभा में मौजूद संसदीय कार्य मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल भी बच्चों के साथ सदन में पहुंचे। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उन्हंे सदन की कार्यवाही के सम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराया।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि प्रत्येक स्कूल द्वारा समय-समय पर इस तरह के शैक्षिक भ्रमणों को आयोजन किया जाना चाहिए। इस तरह के शैक्षिक भ्रमण छात्रों के बौद्धिक और सामाजिक स्तर को बढ़ाने में सहायक होते हैं। उन्होंने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में आप में से अवश्य कोई न कोई इस सदन में बैठकर हमारे प्रदेश और देश के विकास से जुडे़ हुए कार्य करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Posts

बीकॉम (ऑनर्स) षष्टम सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीकॉम (ऑनर्स) षष्ट्म सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीकॉम (ऑनर्स) षष्ट्म सेमेस्टर…

तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में आयोजित करेगा रोजगार मेले

  देहरादून, 8 अगस्त 2026 प्रदेशभर के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को देशभर की विभिन्न बहु राष्ट्रीय कम्पनियों में रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिये तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *