जो सनातन की बात करेगा वही देेश पर राज करेगा-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार, 3 दिसम्बर। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत पर अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी व निरंजनी अखाड़े के संतों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि जो सनातन की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा। तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री के वादे और नीतियों पर अपनी मुहर लगायी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी और नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करेंगे। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ा रहा है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत से साफ हो गया है कि जनता को प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर पूरा विश्वास है। वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने कहा कि तीन राज्यों में पार्टी को मिली जीत के नायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। प्रधानमंत्री के मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को जनता का लगातार समर्थन मिल रहा है।

Related Posts

गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए स्वामी यतीश्वरानंद ने झोंकी ताकत

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से 10 हजार से अधिक होंगे शामिल, बसों से साथ निजी वाहनों से शामिल होने को की अपील हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैरागी कैंप में…

कांग्रेस के अंसारी अब भाजपा के साथ, समाज की अनदेखी के चलते लिया निर्णय

हरिद्वार। कांग्रेस की लंबे समय तक सेवा करने वाले वरिष्ठ नेता अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। अंसारी समाज के लिए अग्रणी तौर पर सेवा करने वाले नेता नजर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *